Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले के बसवानी गांव में शुक्रवार देर शाम एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई, जहां घर के आंगन में बने पानी के टांके में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई। इस घटना में बच्चों की मां भी टांके में मिली है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शुक्रवार देर शाम की है जब बसवानी गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों की पानी के टांके में गिरने से मौत हो गई। मृतकों में 1 वर्षीय रूद्र और 5 वर्षीय जुड़वा बहनें गुंजन और अनुष्का शामिल हैं। घटना के समय घर पर कोई भी अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता राम प्रसाद मेघवाल पास के इलाके में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे, जबकि दादा और दादी खेत में फसल कटाई के लिए निकले थे। जब दादी शाम को घर लौटीं और बच्चों को कहीं न पाकर उनकी तलाश शुरू की, तो टांके के अंदर मां और तीनों बच्चे पानी में उतराते हुए मिले।
परिजनों ने तत्काल उन्हें नागौर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। मां मंजू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- यूपी में बड़ा न्यायिक फेरबदल, 35 जिलों के जजों के तबादले; जानिए किसे कहां मिली तैनाती
- MP Morning News: मध्यप्रदेश बनेगा देश का मिल्क कैपिटल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूखे को लेकर बुलाई समीक्षा बैठक, मुरैना और इंदौर दौरे पर रहेंगे CM मोहन
- Bihar Today Weather: बिहार के 5 जिलों में आज हल्की बारिश, जानें 19 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
- जीवन सूक्त : सावधानी की जननी है चेतावनी, कम कर देती है विपत्ति की हानि – संदीप अखिल
- UP के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका; कासगंज में 3 की मौत
