सुशील खरे, रतलाम। एमपी के रतलाम में दो महिलाओं ने हैवानियत की हदें पार कर दी। डॉग के बच्चे की गंदगी करने से परेशान होकर उसे रस्सी से बांध कर स्कूटी से घसीटते हुए ले गईं। पिल्ले की चीख से भी उनका दिल नहीं पसीजा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। 

वीडियो रतलाम की पाश कॉलोनी राजबाग–2 लालबाग इवेंन्यु का है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो महिलाएं स्कूटी से जा रही थीं। पीछे बैठी महिला ने पिल्ले को रस्सी से बांध रखा था और उसे सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे थे। करीब 200 मीटर से अधिक दूरी तक डॉग का बच्चा सड़क पर घिसटता रहा, जिससे उसके पैर छिल गया। 

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं को आवाज देकर रोकने की कोशिश भी की लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में आगे बढ़ती रहीं। इस दौरान पिल्ला लगातार सड़क पर रगड़ खाता हुआ घसीटता रहा।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m