कुंदन कुमार, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश एक बार फिर समृद्धि यात्रा पर निकलने वाले हैं। 10 मार्च से 14 मार्च तक वे राज्य के 10 जिलों का दौरा करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दो चरण पूरे कर चुके हैं, जिनमें 12 जिलों का दौरा किया गया था। अब तीसरे चरण के जरिए बाकी जिलों तक पहुंचने की तैयारी है।
कहा जा रहा है कि राज्यसभा जानें से पहले मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान इस समृद्धि यात्रा को पूरा करने पर खास ध्यान दे रहे हैं, ताकि राज्य में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का खुद आकलन कर सकें।
सीएम नीतीश के समृद्धि यात्रा का आगाज 10 मार्च को सुपौल से होगा। इसके बाद वह मधेपुरा, किशनगंज और अररिया समेत 10 जिलों का दौरा कर वहां चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश इन जिलों को कई बड़ी योजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं।
सीएम नीतीश के समृद्धि यात्रा का शेड्यूल
- समृद्धि यात्रा 10 मार्च से 14 मार्च तक चलेगी
- नीतीश कुमार 5 दिनों में 10 जिलों का दौरा करेंगे
- 10 मार्च को सुपौल से यात्रा की शुरुआत होगी
- 10 मार्च को मधेपुरा भी जाएंगे, फिर रात्रि विश्राम करेंगे
- 11 मार्च को अररिया और किशनगंज का दौरा करेंगे
- 11 मार्च के कार्यक्रमों के बाद फिर मधेपुरा लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे
- 12 मार्च को पूर्णिया और कटिहार में समृद्धि यात्रा का कार्यक्रम
- 13 मार्च को मुख्यमंत्री सहरसा और खगड़िया का दौरा करेंगे
- 14 मार्च को बेगूसराय और शेखपुरा में नीतीश का कार्यक्रम
- 14 मार्च को सीएम नीतीश वापस पटना लौट आएंगे
गौरतलब है कि नीतीश कुमार की यात्राओं का पुराना रिकॉर्ड रहा है और इस बार भी वे सीधे जनता से संवाद के जरिए सरकार के कामकाज का फीडबैक लेने पर जोर देंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सिर्फ कागज़ी रिपोर्ट देखना नहीं, बल्कि सरकारी वादों और फैसलों की जमीनी हकीकत को परखना है। यात्रा को लेकर सभी जिलों से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे मुख्यमंत्री मौके पर जाकर मिलान करेंगे।
सरकार का संदेश स्पष्ट है कि योजनाएं केवल फाइलों में सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं और उनकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। मुख्यमंत्री की यह पहल प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने के साथ-साथ आम लोगों को निर्णय-प्रक्रिया में सहभागी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

