हेमंत शर्मा, इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा आरोपी एक बार फिर विवादों में है। साक्ष्य छुपाने के मामले में पहले से आरोपी बनाए गए शिलोम जेम्स के खिलाफ अब मारपीट और धमकाने का एक और केस दर्ज किया गया है। लसूड़िया थाना पुलिस ने जांच के बाद शिलोम जेम्स और उसके साथी विकास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक, 8 मार्च को टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के बाद पटाखे फोड़ने को लेकर कॉलोनी में विवाद हुआ था। इसी बात पर शिलोम जेम्स का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि शिलोम और उसके साथी ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। खास बात यह है कि शिलोम जेम्स पहले से ही राजा रघुवंशी हत्याकांड में साक्ष्य छुपाने के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।
ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने दो लोगों को किया दोषमुक्त, सबूत मिटाने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार
जांच में सामने आया था कि उसने मुख्य आरोपियों की मदद की थी और सबूत मिटाने की कोशिश की थी।अब इस नए मामले के सामने आने के बाद पुलिस शिलोम जेम्स के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। लगातार सामने आ रहे मामलों से यह सवाल भी उठने लगा है कि गंभीर अपराधों में नाम आने के बाद भी आरोपी किस तरह खुलेआम विवाद करते घूम रहे हैं। लसूड़िया थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड : शिलांग कोर्ट से सोनम रघुवंशी को झटका, जमानत याचिका खारिज
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

