मयंक शर्मा, फिरोजाबाद. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक बच्चा और 20 साल युवक करंट की चपेट में आ गए. घटना में बच्चे की मौत हो गई. वहीं युवक गंभीर रूप झुलस गया है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- किस बात का गुस्सा है! महिला ने टैंपो चालक पर एक बाद एक बरसाए कई चप्पल, पीटने का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान
बता दें कि घटना थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम शोभनपुर की है. जहां मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक कैंटर सड़क किनारे खड़ा था, जिसके ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी. अचानक लाइन का तार कैंटर से संपर्क में आ गया. इसी दौरान कैंटर के सहारे खड़े हिमांशु (12) पुत्र दीपेंद्र निवासी नगला कोल्हू और उधम उर्फ राजा (20) पुत्र विजेंद्र निवासी शोभनपुर करंट की चपेट में आ गए. करंट लगते ही दोनों के शरीर से आग की लपटें उठने लगी. मौके पर मौजूद एक महिला ने साहस दिखाते हुए किसी तरह युवक को तार से अलग किया. हालांकि, मासूम हिमांशु बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक राजा गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें- UP में खोखले दावे, खौफनाक हकीकतः मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की बेरहमी से हत्या, कानून व्यवस्था फेल, गोरखपुर का ऐसा हाल तो प्रदेश का कैसा?
वहीं घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाइटेंशन लाइन काफी नीचे होने के कारण पहले भी कई बार हादसे होने की आशंका जताई गई थी. इसके लिए विभागीय अधिकारियों से लाइन को ऊंचा करने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
मृतक हिमांशु कक्षा 6 का छात्र था. हादसे की सूचना पर एसडीएम डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

