अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। बिहार समेत देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर मचे हाहाकार के बीच बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान सामने आया है। सासाराम पहुंचे दीपक प्रकाश ने कहा कि, यह एक देशव्यापी समस्या है। लेकिन केंद्र से लेकर राज्य सरकार इसके हल के लिए प्रयासरत हैं।
जल्द ही सब कुछ होगा नॉर्मल- दीपक प्रकाश
दीपक प्रकाश ने कहा कि, एलपीजी गैस को लेकर बड़े शहरों से लेकर ग्रामीण स्तर तक जो दिक्कत आ रही है। उससे सरकार वाकिफ है। ऐसे में जल्द ही सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, कई देशों से भारत में कच्चा तेल आने की प्रक्रिया तेज हुई है। साथ ही इसके नए स्रोत भी खोजे जा रहे हैं। तेल कंपनियां अपने उत्पादन को भी धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में सब कुछ सामान्य हो जाने की उम्मीद है। ये सभी बातें दीपक प्रकाश ने सासाराम के परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर
सासाराम में रसोई गैस की कमी होने से लोगों को परेशानी बढ़ती दिख रही है। सुबह-सुबह गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जहां घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग और महिलाओं को हो रही है, जिन्हें लाइन में खड़े रहने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गैस की कालाबाजारी हुई उजागर
एक तरफ, जहां घरेलू गैस की किल्लत के बीच सरकार ने कमर्शियल गैस की फिलिंग पूरी तरह से बंद कर दिया है। ऐसे में जिले से गैस की कालाबाजारी और उसका गैरकानूनी तरीके से उपयोग करने का भी मामला सामने आया है। इसे लेकर कल बुधवार को डेहरी एसडीएम निलेश कुमार ने इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के दो मिठाई दुकानों में छापेमारी की थी, जहां से घरेलू गैस के 6 सिलेंडर बरामद हुए थे।
ये भी पढ़ें- मोतिहारी: संग्रामपुर CHC में अव्यवस्था देख भड़के RDD, लापरवाह अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

