कुंदन कुमार, पटना। सीएम नीतीश कुमार आज गुरुवार 19 मार्च को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में शाम 4 राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। सीएम नीतीश नामांकन के लिए दिल्ली नहीं जाएंगे। उन्होंने पहले ही सभी आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्ष कर दिया है।
चौथा कार्यकाल संभालेंगे नीतीश
सीएम नीतीश कुमार का निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित वरिष्ठ नेता बनेंगे उनके प्रस्तावक बनेंगे। दरअसल सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए नीतीश कुमार जदयू पर अपना कंट्रोल रखना चाहते हैं।
24 मार्च को नामांकन वापस लेने की तिथी
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव की अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है, जिसके मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च तय की गई है। वहीं, 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 24 मार्च को नामांकन वापस लेने की तारीख तय है। हालांकि इसकी संभावना कम ही है कि नीतीश कुमार के अलावा कोई दूसरा भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करे।
20 मार्च के बाद सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा
बता दें कि सीएम नीतीश अपनी समृद्धि यात्रा के तहत आज मुंगेर और लखीसराय जिले के दौरे पर हैं। वहीं, आज शाम को वह अपने कैबिनेट की अहम बैठक भी करने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार 20 मार्च के बाद कभी भी सीएम पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद बिहार के अगले सीएम चुनाव करने को लेकर प्रक्रिया और बैठक व मंथन का दौर शुरू होगा।
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: दुलारचंद यादव हत्याकांड में बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत, विस चुनाव के दौरान हुई थी हत्या
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

