दिल्ली में गुरुवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली और राजधानी मसूरी जैसा सुहाना मौसम देखने को मिला। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जिससे पूरे शहर में ठंडी हवा और उमस भरा वातावरण बना। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश के चलते कई चौराहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली। लोगों ने मौसम को सुखद बताते हुए बारिश का आनंद लिया, वहीं ड्राइविंग और सड़क यातायात में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बुधवार के बाद गुरुवार को भी बारिश का दौर जारी रहा है। तेज बारिश ने दिल्ली को भिगोया। इस दौरान बारिश से ज्यादा हवाओं का असर दिखा, करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। धूल भरी आंधी ने भी लोगों को परेशान किया।
IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 मार्च को राजधानी में तेज हवाओं, आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर तेज हवाओं और आंधी के समय खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित रहने के लिए जरूरी कदम उठाने की चेतावनी दी गई है। मौसम की इस स्थिति का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। सूचना के मुताबिक, दिल्ली हवाई अड्डे पर 22 फ्लाइट्स का डाइवर्जन किया गया और कई उड़ानों में देरी हुई।
कहां-कितनी हुई बारिश?
दिल्ली में गुरुवार को तेज हवाओं और बारिश के बीच मौसम सुहाना बना रहा। आईएमडी (इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट) के अनुसार, राजधानी के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार तक दर्ज बारिश की मात्रा इस प्रकार रही सफदरजंग – 8.2 मिमी, लोधी रोड – 8.2 मिमी, रिज़ सेंटर – 8.6 मिमी, पालम – 6.2 मिमी, आयनगर – 7.2 मिमी, पीतमपुरा – 5.5 मिमी, बीते 24 घंटे में मयूर विहार में 3 मिमी और जनकपुरी में 12.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 17.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान लगभग 29°C के आसपास रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 153 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानक के अनुसार 0–50: अच्छा, 51–100: संतोषजनक, 101–200: मध्यम, 201–300: खराब, 301–400: बेहद खराब, 401–500: गंभीर
कब होगी गर्मी की वापसी?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और NCR में बारिश, बादल और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में फिलहाल थोड़ी राहत है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान लगभग 17–18°C के आसपास बना हुआ है। अधिकतम तापमान लगभग 29°C के करीब रहने की संभावना है। हालांकि IMD ने चेतावनी दी है कि यह ठंडक और बारिश की राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। 22 मार्च से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी, जिससे मौसम सामान्य से गर्म महसूस हो सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

