बरेली. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहं एक छात्र की क्रिकेट खेलते वक्त मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घटना एक दिल पहले यानी शुक्रवार की है. ईद से एक दिन पहले शाकिब की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- मथुरा में प्रख्यात गौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या, गौ तस्करों पर आरोप, CM योगी ने दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश
बता दें कि पूरा मामला हाफिजगंज इलाके के हरहरपुर मटकली गांव का है. जहां रहने वाला शाकिब दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था. ईद मनाने के लिए अपने घर आया हुआ था. ईद से एक दिन पहले शाकिब अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला. क्रिकेट खेलने के दौरान वह अचानकर बीच मैदान पर गिर पड़ा. जिसके बाद आनन-फानन में उसके दोस्त अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें- कंडे को लेकर कांडः छोटी सी बात पर 2 पक्षों में हुआ विवाद, 2 महिलाओं और बच्चे को मारी गोली, जानिए आखिर बहा खून…
वहीं शाकिब की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों और गांव वालों के बीच हड़कंप मच गया. परिजन सूचना मिलते ही तत्काल अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों से बातस कर मौत के पीछे की वजह पूछी. डॉक्टरों ने सडेन कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत होने की आशंका जाहिर की है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

