मथुरा. ब्रज क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर गौरक्षक संत चंद्रशेखर बाबा की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मथुरा पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे गौ तस्करों का हाथ बताया है. घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने इस घटना की निंदा की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिए हैं. वहीं मामले को गंंभीरता से लेते हुए सीएम आवास में गो संरक्षण को लेकर बैठक पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ बैठक की है.
इसे भी पढ़ें- मथुरा में प्रख्यात गौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या, गौ तस्करों पर आरोप, CM योगी ने दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश
बता दें कि मशहूर गौरक्षक संत चंद्रशेखर बाबा की हत्या के बाद सीएम योगी द्वारा बुलाई गई बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं. सीएम योगी ने गो-रक्षा करने वाले विभूतियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है. साथ ही अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि गो-आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और लगातार उसकी मॉनिटरिंग की जाए. साथ ही गो-आश्रय स्थलों के निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए. बैठक में भूसा बैंक और गोचर भूमि के विस्तार पर फोकस करने के लिए कहा गया है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश और राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि… केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का करारा तंज, आखिर दोनों नेताओं के लेकर ऐसा क्या कहा?
गौ तस्करों ने कैसे की ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या
बताया जा रहा है कि गौ तस्करों ने गाड़ी से कुचलकर संत की हत्या कर दी. बाबा गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे. यह घटना थाना कोसी कला इलाके के नबीपुर गांव के पास हुई. पुलिस ने एक गौ तस्कर और ट्रक को हिरासत में लिया है, जबकि ट्रक सवार अन्य तीन तस्कर मौके से फरार हो गए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

