मयंक शर्मा, फिरोजाबाद. थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 4 महिलाओं सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- सत्ताईस के सत्ता की सेटिंग! ‘आधी आबादी’ को साधने में जुटे अखिलेश, महिलाओं को 40 हजार और समाजवादी पेंशन शुरू करने का किया ऐलान

पुलिस के अनुसार, 21 मार्च रात करीब 8:30 बजे पारस होटल के पास अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने तत्काल दबिश दी. छापेमारी के दौरान मौके पर देह व्यापार संचालित होता पाया गया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नगदी, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है. इसके अलावा 6 मोटरसाइकिल भी जब्त (सीज) की गई हैं.

इसे भी पढ़ें- 2047 तक विपक्ष की वापसी की कोई संभावना नहीं… केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तंज, कहा- समाजवादी तो अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है

इस मामले में थाना मक्खनपुर में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस सभी गिरफ्तार अभियुक्तों और अभियुक्ताओं को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. छापेमारी के दौरान कश्मीर और पारस नाम के दो आरोपी फरार हो गए. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.