अनूप मिश्रा, बहराइच. जिले में वन क्षेत्र से सटे गांव में हाथी का आतंक देखने को मिला है. हाथी ने एक वृद्ध महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत मच गई. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- 4 महिला, 11 युवक और जिस्म का सौदाः पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, नाजरा देख खाकी भी रह गई भौचक्का
बता दें कि कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव के पास भवानीपुर निवासी कुवरिया (80) सुबह करीब 11 बजे गांव के पास जंगल किनारे स्थित चारागाह में बकरियां चराने गई थीं. दोपहर लगभग 12 बजे जंगल से निकले एक टस्कर हाथी ने उन्हें देख लिया और अचानक दौड़ाकर हमला कर दिया. महिला ने बचने के लिए शोर मचाया, लेकिन आसपास मौजूद लोग जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक हाथी उन्हें बुरी तरह कुचल चुका था.
इसे भी पढ़ें- सत्ताईस के सत्ता की सेटिंग! ‘आधी आबादी’ को साधने में जुटे अखिलेश, महिलाओं को 40 हजार और समाजवादी पेंशन शुरू करने का किया ऐलान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने पहले महिला पर दांतों से हमला किया और फिर पैरों से रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद करीब 40 मिनट तक हाथी वहीं खेत के पास खड़ा रहा, जिससे ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई. बाद में ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया. सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वन कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी हाथी गांव के पास खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा चुका है. इस घटना के बाद गांव के लोग भयभीत हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

