पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में असुदद्दीन ओवैसी ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी की मुश्किलें बढ़ाएंगे। ओवैसी ने रविवार को हैदराबाद में हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। ओवैसी ने ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए ममता बनर्जी को निशाने पर लिया और कहा कि राज्य में मुस्लिमों की आबादी 30 फीसदी है लेकिन धर्मनिरपेक्ष होकर उनसे वोट तो लेते हैं लेकिन उन्हें उनका हक और भागीदारी नहीं देते हैं। बंगाल के ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों पर लड़ रही है।
यह गठबंधन ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को सीधी चुनौती देगा. कबीर ने 182 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जिसमें भवानीपुर में ममता के खिलाफ मुस्लिम उम्मीदवार पूनम बेगम को उतारा है.
असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल में आने वाले विधानसभा लड़ेगी. ओवैसी ने कहा कि वह 25 मार्च को कोलकाता में हुमायूं कबीर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, हालांकि, उन्होंने दोनों पार्टियों के बीच सीट-शेयरिंग फॉर्मूले के बारे में कुछ भी ऐलान नहीं किया.
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास को लेकर ममता बनर्जी से हुमायूं कबीर की अनबन हो गयी थी. उसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से निकाल दिया था.
कबीर ने बताया कि उनकी पार्टी पूरे राज्य में 182 सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा रखती है. अपनी स्ट्रैटेजी के तहत, पार्टी खास भवानीपुर सीट पर बनर्जी बनर्जी के खिलाफ एक मुस्लिम कैंडिडेट पूनम बेगम को उतारा है. जिससे भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला जोरदार हो गया है, क्योंकि इस सीट पर पहले से ही सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे हैं.
कबीर ने 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. बुधवार को, पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की. कबीर खुद मुर्शिदाबाद जिले की दो सीटों – रेजिनगर और नौदा – से चुनाव लड़ेंगे, जो भरतपुर से हटकर है, यह सीट उन्होंने पहले TMC उम्मीदवार के तौर पर जीती थी.
2011 की जनसंख्या के अनुसार पश्चिम बंगाल में करीब 27 फीसदी मुस्लिम है, हालांकि अब यह माना जा रहा है कि मुस्लिम आबादी बढ़कर 30 फीसदी से अधिक हो गयी है. पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के कई जिले मुस्लिम बहुल हैं. पिछले चुनावों में मुस्लिम समुदाय ने ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया है और मुस्लिम ममता के साथ खड़े रहे हैं
294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होने हैं. वोटों की गिनती 4 मई को होगी.
ओवैसी ने कहा, “AIMIM ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है. हम AIMIM को मजबूत करना चाहते हैं और यह पक्का करना चाहते हैं कि देश के हर कोने में हमारे उम्मीदवार कामयाब हों, और विधानसभा में गरीबों और दबे-कुचले लोगों की आवाज उठाएं.”
ओवैसी के ऐलान ने सत्तारूढ़ टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा दी है। बंगाल में अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। राज्य में दो चरणों में चुनाव हैं। 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 मई को घाेषित होंगे। अब वह ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी करना चाहते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

