सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के डबरा से अनोखा मामला सामने आया है। जहां पति की गाड़ी छुड़ाने के लिए पत्नी थाने पहुंची। इस दौरान पुलिस स्टेशन के अंदर महिला को माता रानी आ गई! यह देख पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। फिर क्या पुलिस ने बिना चालान काटे ही गाड़ी छोड़ दी। इतना ही नहीं पुलिस ने उल्टा माता रानी को रुपये भी चढ़ाए। यह पूरा मामला भितरवार थाना क्षेत्र का है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
भितरवार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक अजीब मामला सामने आया है। पुलिस ने दस्तावेज न होने पर एक युवक की बाइक को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। जिसके बाद युवक ने अपनी पत्नी को फोन लगाया और उसे थाने बुला लिया। पत्नी थाने पहुंची और इसी बीच पुलिस ने जब चालान भरने की बात की, तभी पत्नी को माता रानी भर आई।
ये भी पढ़ें: भाजपा नेता और पुलिस टीम पर पथराव: बैतूल में आदिवासियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें क्या है पूरा मामला
इसके बाद फिर लंबे समय तक महिला थाने में ही नाचती दिखी। माहौल देख पुलिसकर्मी घबरा गए। फिर क्या पुलिस ने बिना चालान काटे बाइक को छोड़ दिया। इस बीच पुलिस ने यह जानकारी भी नहीं जुटाई कि बाइक चालक कौन था और कहा का निवासी था ? पुलिस स्टेशन में महिला की हरकत का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/lalluram_news/status/2036438096095617396?s=20
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

