कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक भावुक अनुभव साझा करते हुए केरल की एक नर्स की जमकर सराहना की. उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी मां सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान एक नर्स ने पूरी रात उनकी देखभाल की और उन्हें मानसिक रूप से सपोर्ट दिया. राहुल गांधी ने इसे ‘स्प्रिट ऑफ केरमल’ यानी केरलम की आत्मा बताया. दरअसल, राहुल गांधी बुधवार को केरलम में आयोजित कांग्रेस की एक रैली में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि उनकी मां सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती थीं. इस दौरान उनका एक वीडियो संदेश रैली में चलाया गया, जिसमें उन्होंने अस्पताल में बिताए एक निजी पल को साझा किया.
चुनाव से पहले राहुल ने खेला दांव
राहुल ने लोगों को वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान राहुल ने कहा, ‘मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था. मैं भी हर बेटे की तरह अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान हूं. हालांकि केरल की नर्स ने मेरी मां का बहुत ख्याल रखा, जिससे उन्हें राहत मिली.’ देश में केरल की 10 लाख से ज्यादा नर्से काम करती हैं. वहीं, विदेश यह संख्या 20 लाख से ज्यादा है. ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल ने नर्स का जिक्र कर इस तबके को साधने की कोशिश की है. केरल में 9 अप्रैल को सिंगल फेज में विधानसभा चुनाव होने हैं.
वर्चुअली संबोधन में पहले मां के बारे में बात की…
कल रात, मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था. जैसे कि कोई भी बेटा अपनी मां की सेहत को लेकर परेशान रहता है, मैं भी परेशान था. पूरी रात, मुझे सिर्फ एक चीज से सुकून मिला. मुझे केरल की एक नर्स से सुकून मिला जो हर घंटे मेरी मां को देखने आती थी. हर एक घंटे, वह आकर उन्हें देखती थी. वह मुस्कुराती थी और उनका हाथ पकड़ती थी. मैंने सोचा कि केरल की नर्सों ने कितने बेटों, बेटियों, भाइयों और बहनों को उनके सबसे मुश्किल पलों में सुकून दिया है.
सुबह-सुबह, मैंने उनसे पूछा, क्या आप रात में सोती हैं, या पूरी रात काम करती हैं? उन्होंने कहा, मैं पूरी रात काम करती हूं. तो, जब पूरी दुनिया सो रही है, केरल की औरतें, सिर्फ केरल में ही नहीं बल्कि दिल्ली में, पूरे देश में और दुनियाभर में लोगों को सुकून दे रही हैं. उनका हाथ थाम रही हैं, और उन्हें आराम महसूस करा रही हैं. मेरे लिए, यही केरल की पहचान है.
सोनिया गांधी की हालत स्थिर
गौरतलब है कि, दो दिन पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को अचानक तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर अनूप बासु की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. तबीयत बिगड़ने के बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों उनके साथ थे. थोड़ी देर बाद राहुल गांधी वहां से चले गए, जबकि प्रियंका गांधी अभी भी अस्पताल में मौजूद हैं. डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी सेहत ठीक है.
अस्पताल ने कहा- सोनिया की हालत स्थिर सर गंगा राम हॉस्पिटल प्रबंधन ने गुरुवार को बताया कि सोनिया की हालत स्थिर है. वे पिछले दो दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं. उन्हें पेट और यूरिनरी इंफेक्शन के चलते मंगलवार रात 10:22 बजे भर्ती कराया गया था. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मां की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रहे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

