कुंदन कुमार/पटना। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में भाजपा के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे नितिन नवीन का भव्य अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आए चित्रांश समाज के हजारों लोगों ने शिरकत की। नितिन नवीन को न केवल महासभा, बल्कि विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने भी अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समाज के आशीर्वाद से मिली बड़ी जिम्मेदारी
समारोह को संबोधित करते हुए भावुक स्वर में नितिन नवीन ने कहा, आज पार्टी ने मुझे जो भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वह आप सभी के आशीर्वाद और स्नेह का प्रतिफल है। मैं चाहता हूं कि आप अपना आशीर्वाद इसी तरह बनाए रखें ताकि मैं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सफलता के साथ कर सकूं। उन्होंने समाज के युवाओं से अपील की कि वे आगे बढ़ें, सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें और देश का नाम रोशन करें।
बौद्धिक विरासत और आचरण पर जोर
नितिन नवीन ने कायस्थ समाज की ऐतिहासिक विरासत का स्मरण कराते हुए कई महान विभूतियों का नाम लिया, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कायस्थ समाज पारंपरिक रूप से बुद्धिजीवी वर्ग माना जाता है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हमारा सामाजिक आचरण और व्यवहार भी उसी उच्च बौद्धिक स्तर के अनुरूप हो।
एकजुटता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में एकता और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। नितिन नवीन ने अंत में विश्वास जताया कि चित्रांश समाज अपनी मेधा और संस्कारों के बल पर न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

