उज्जैन, प्रदीप मालवीय। धर्म नगरी उज्जैन से करीब 45 किलोमीटर दूर माकड़ौन थाना क्षेत्र में एक मेले के दौरान अश्लील डांस और पुलिस का लाठी भांजने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में अश्लील डांस और पुलिस के लट्ठ बजाने का दृश्य दिखाई पड़ रहा है।
मेले में अश्लील डांस का किया गया था आयोजन
दरअसल, तराना जनपद पंचायत के सामानेरा में प्रसिद्ध ब्रह्माणी माता मंदिर में हर साल मेला आयोजित किया जाता है। मेले में अश्लील डांस का आयोजन और उसका वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान उत्पात मचा रहे कुछ लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। कुछ लोगों दौड़ा-दौड़ा कर पीटा भी। मामले में माकड़ौन थाना प्रभारी ने बताया कि मेले के दौरान कुछ हुड़दंगी अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे, स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद जवानों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
दो दिन पुराना वीडियो
घटना दो दिन पुरानी शुक्रवार की बताई जा रही है। रविवार की दोपहर इसका वीडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि उज्जैन से करीब 45 किलोमीटर दूर सामानेरा में प्रसिद्ध ब्रह्माणी माता मंदिर पर हर साल नवरात्रि का मेला लगता है। 27 मार्च को मेले के आखिरी दिन मंदिर परिसर में आयोजकों ने डांस का प्रोग्राम रखा था।
भद्दे इशारे करती दिखीं डांसर
मेले के दौरान मंच पर फिल्मी गाने पर डांस चल रहा था, जिसमें “छम्मा-छम्मा” गीत पर परफॉर्म कर रही डांसर भद्दे-भद्दे इशारे करतीं दिखाई दीं। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे थे। कलाकारों के अश्लील डांस को देखकर कुछ लोग हुड़दंग करने लगे। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कई बार लोगों को मंच पर जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने ओर जबरन स्टेज पर जाने लगे तो पुलिस ने हुड़दंगियों को सबक सिखाने के लिए लाठी चार्ज कर दिया।
पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर लोगों को पीटा
इस दौरान कुछ लोगों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस संबंध में फोन पर हुई चर्चा में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत ने बताया कि हुड़दंगियों के अशांति फैलाने पर स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद एसआई मंशाराम चौधरी और उनकी टीम ने लट्ठ चला दिए। जिसके बाद मामला शांत हो गया और मामले में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

