मुकेश मेहता, बुधनी। सीहोर जिले के बुधनी थाना क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने भिजवाया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

30 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल, चंद्र अर्पित कर ड्राईफ्रूट से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, 

दोनों मजदूर युवक पीलीकरार क्षेत्र के निवासी

दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों युवक वर्धमान फेब्रिक्स में मजदूरी करते थे और बुधनी के पास पीलीकरार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम: मार्च का दूसरा स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम सक्रिय, 2 अप्रैल तक बारिश-ओलावृष्टि

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m