दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया एक दिवसीय प्रवास पर नर्मदापुरम पहुंचे। जहां सेठानी घाट पर मां नर्मदा का पूजन-अर्चन करने के बाद उन्होंने न केवल हिंदू समृद्धि का रोडमैप रखा, बल्कि समसामयिक मुद्दों पर अपने चिरपरिचित अंदाज में तीखे प्रहार भी किए।
नर्मदा तट पर मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. तोगड़िया ने कहा कि जैसे अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना है, अब समय आ गया है कि काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिर बनें। उन्होंने अब तो हिंदू ही आगे का नारा बुलंद करते हुए कहा कि हिंदू समृद्धि तभी संभव है जब हर हाथ को काम, बच्चों को शिक्षा और किसानों को उनकी फसल (गेहूं, धान, सरसों) का वाजिब दाम मिले।
ये भी पढ़ें: ‘चुनावी भाषण की क्या गारंटी ?’, ममता बनर्जी के मछली-अंडा बंद करने वाले बयान पर तोगड़िया का पलटवार, गौ रक्षा-हिंदुओ की सुरक्षा और मोनालिसा को लेकर कही ये बात
गौ तस्करी में कार्यकर्ता का नाम आने वाले सवाल पर बिफरे
पत्रकारों ने गौ-तस्करी में कार्यकर्ता का नाम आने पर सवाल किया, तो तोगड़िया बिफर गए। उन्होंने तकनीकी युग का हवाला देते हुए कहा कि AI की दुनिया में किसी का भी फर्जी आई-कार्ड बनाया जा सकता है। मैं चाहूं तो मुख्यमंत्री का भी कार्ड बनवा दूं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आज के दौर में किसी का भी किसी के साथ फर्जी ऑडियो बनाया जा सकता है। वहीं जब टीआई ने जानकारी दी पर चर्चा हुई, तो उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि ‘क्या टीआई के बाप का है भारत? क्या वो कोई भगवान हो गया है?’
युद्ध को लेकर बड़ा बयान
वैश्विक युद्ध और खाड़ी देशों के हालातों पर डॉ. तोगड़िया ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शिया-सुन्नी और दुबई-ईरान आपस में एक-दूसरे को ठोक रहे हैं, यह अच्छा है। बस चिंता इस बात की है कि उनके लड़ने से भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम न बढ़ें। उन्होंने उम्मीद जताई कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार इस आर्थिक बोझ से जनता को बचाएगी।
ये भी पढ़ें: ‘बच्चों में दम होगा तो वो खुद राजनेता बन जाएंगे’, CM डॉ. मोहन ने 2 दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन को किया संबोधित, इस काम के लिए की कमलनाथ की तारीफ
धर्मांतरण पर दो टूक
तोगड़िया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को किसान पुत्र बताते हुए मांग की कि सरकार सारे काम छोड़कर सबसे पहले गेहूं उपार्जन की व्यवस्था करे। उन्होंने कलेक्टरों को भी सख्त निर्देश देने की बात कही ताकि अन्नदाता दुखी न हो। धर्मांतरण पर उन्होंने दो टूक कहा कि एक भी हिंदू का धर्म नहीं बदलना चाहिए, इसके लिए सरकार और संगठन दोनों को शिक्षा व स्वास्थ्य पर काम करना होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

