हैदाराबद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस खबर को पढ़ने के बाद आप अदरक-लहसुन का पेस्ट मार्केट से खरीदने से पहले दस बार सोचेंगे। खबर को पढ़ने के बाद आप यही सोचने लगेंगे कि रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाला अदरक-लहसुन का पेस्ट अगर जहरीला निकले तो क्या होगा? दरअसल, तेलंगाना के हैदराबाद में मिलावट वाले अदरक-लहसुन पेस्ट सप्लाई करने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। हैदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र काटेदान में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में ये मिलावटी पेस्ट बनाया जाता था, जहाँ से अलग-अलग शहर के रेस्टोरेंट और थोक विक्रेताओं को बेचा जाता था। इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के मालिक हसन अली रुपानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार (31 मार्च 2026) इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में छापेमारी से 4032 किलोग्राम मिलावटी अदरक-लहसुन का पेस्ट जब्त किया गया है। साथ ही 6200 किलोग्राम बेकार गुणवत्ता वाले कच्चे माल और अन्य सामान भी जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपए है। जाँच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि अदरक-लहसुन का पेस्ट गंदी और अस्वच्छ जगह पर बनाया जा रहा था। इसमें खराब गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल हो रही थी, जैसे लहसुन के छिलके। साथ ही इसमें एसिटिक एसिड और जैंथन गम जैसे केमिकल भी मिलाए जा रहे थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m