मुजफ्फरनगर. तितावी थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. इस दुर्घटना में बच्चों सहित तीन की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक बाइक सवार पिता, बेटा-बेटी की इस हादसे में मौत हुई है. वहीं पत्नी घायल हो गई है. बस और बाइक सवारों की टक्कर से ये भीषण हादसा हुआ है. हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार परिवार किसी काम से जा रहा था. हैदर नगर से पहले पुल के पास ये हादसा हो गया. सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

इसे भी पढ़ें : बाप ने उजाड़ा बेटी का सुहाग, बेटे के साथ मिलकर दामाद को उतारा मौत के घाट, इस बात से थे नाराज

हादसे में मृतक पिता, उनके बेटे और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे एक ही परिवार उजड़ गया. वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.