शरद पाठक, छिंदवाड़ा। पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। थोटा गुमतरा निवासी महेश मांदेकर की बाघ के हमले में मौत हो गई। यह हादसा दोपहर के समय हुआ, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, महेश मांदेकर किसी कार्य से बफर क्षेत्र के पास गए हुए थे। इसी दौरान अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर ग्रामीणों ने बाघ के हमले की पुष्टि की है।
इस घटना के बाद गुमतरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल और बफर जोन में अकेले न जाएं, विशेषकर दिन और शाम के समय सतर्क रहें। साथ ही शासन के नियमानुसार मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

