वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे। जहां वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सम्राट विक्रमादित्य की जीवनी पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस महानाट्य का उद्देश्य जनमानस को गौरवशाली इतिहास, विक्रम संवत की वैज्ञानिकता से परिचित कराना है।
एमपी CM मोहन यादव भी होंगे शामिल
इस दौरान सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ को वैदिक घड़ी समर्पित की जाएगी। इस घड़ी की विशेषता न केवल इसकी पारंपरिक गणना पद्धति है, बल्कि इसका डिजिटल विस्तार भी है। सीएम योगी ने इसको लेकर कहा कि यह आयोजन हमारी गौरवशाली इतिहास और सनातन मूल्यों को पुनः जीवंत करने का एक सशक्त माध्यम है। पूर्ण विश्वास है, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव की अनुभूति कराता यह आयोजन देश की नई पीढ़ी को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करेगा।
READ MORE: यूपी वाले हो जाएं सावधान! आंधी के साथ 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट
बताया जा रहा है कि सीएम योगी असम दौरे के बाद शाम करीब 5.30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। जहां वे भगवान काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे और शाम के करीब 7 बजे बीएलडब्ल्यू ग्राउंड पर इस महानाट्य को देखेंगे। सम्राट विक्रमादित्य आधारित महानाट्य की प्रस्तुति लगभग 1.45 घंटे की होगी। मंच पर 175 से अधिक कलाकार और सहयोगी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

