प्रदीप मालवीय, उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी उमेश यादव अपनी पत्नी संग उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। सुबह तड़के होने वाली भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और दर्शन पूजन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने विश्व कल्याण की कामना की।
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में शुक्रवार को आस्था का संगम देखने को मिला। जहां भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव ने प्रातः काल होने वाली दिव्य भस्म आरती में सम्मिलित होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उमेश यादव ने अपनी पत्नी के साथ अलसुबह भस्म आरती के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने उनका स्वागत-सत्कार किया।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे उज्जैन: सपत्निक बाबा महाकाल के किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर नंदी हॉल में लगाया ध्यान
भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव भी नंदी हॉल में बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। दर्शन के बाद उमेश यादव ने कहा कि महाकाल के बुलावे के बिना यहां आना संभव नहीं है। उन्होंने बाबा से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। मंदिर समिति ने दोनों विशिष्ट अतिथियों का विधिवत सम्मान किया।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में दिखा सौहार्द का अनोखा नजारा: हनुमान जन्मोत्सव पर मुस्लिम समाज ने ढोल बजाकर की फूलों की वर्षा, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

