Bihar Crime: बिहार के छपरा से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां इलाज कराने पहुंची एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। पूरा मामला भगवान बाजार थाना क्षेत्र के भरत मिलाप चौक स्थित एक निजी अस्पताल का है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच भय का माहौल कायम हो गया।

बच्ची को हुआ था फूड प्वाइजनिंग

बताया जा रहा है कि पीड़िता बच्ची को फूड प्वाइजनिंग हुआ था, जिसके बाद परिजन उसे इलाज हेतु अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल के एक कमर्चारी ने बच्ची को बहला-फुसला कर शौचालय में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। अस्पताल के अंदर ऐसी घटना होने से लोगों में आक्रोश का माहौल है।

पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को किया गिरफ्तार

दरअसल घटना के बाद बच्ची ने इसकी जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद उनके होश उड़े गए। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया।

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

बच्ची की मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि, आरोपी पर बेहद ही गंभीर आरोप हैं, उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- खुदकुशी या फिर कुछ और…?, आम के पेड़ पर लटका मिला नाबालिग का शव, पुलिस को है इस बात का इंतजार