Raghav Chadha Attack On AAP Leaders: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और उनकी पार्टी के बीच मतभेद अब खुलकर धरातल पर आ गया है। आम आदमी पार्टी के कई नेता ने अपने ही पार्टी के नेता राघव चड्ढा पर कई आरोप लगाए। वहीं राघव चड्ढा भी पलटवार कर रहे हैं। इस बीच पंजाब के मुद्दे न उठाने के आरोपों पर उन्होंने वीडियो जारी कर जवाब दिया है।  आरोपों के बीच पंजाब के मुद्दों पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि- पिक्चर अभी बाकी है…

सोशल मीडिया एक्स पर पंजाब मुद्दे का वीडियो जारी करते हुए चड्ढा ने लिखा कि- AAP में मेरे साथियों के लिए, जिन्हें यह कहते हुए वीडियो जारी करने पर मजबूर होना पड़ा कि “राघव चड्ढा पार्लियामेंट में पंजाब के मुद्दे उठाने में नाकाम रहे”, यह एक छोटा सा ट्रेलर है…पिक्चर अभी बाकी है। पंजाब मेरे लिए बातचीत का मुद्दा नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा फ़र्ज़ है, मेरी मिट्टी है, मेरी रूह है।

इससे पहले उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा था कि  वे हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते रहे हैं और संसद में उन्हीं विषयों को उठाते हैं, जो आम लोगों से जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा, “मैं संसद में शोर मचाने या गाली देने नहीं गया हूं। मैंने आम जनता से जुड़े मुद्दे उठाए। एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा, डिलीवरी राइडर्स की समस्याएं, खाने में मिलावट, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, कंटेंट क्रिएटर्स की स्ट्राइक और टेलीकॉम कंपनियों द्वारा बार-बार रिचार्ज कराने जैसे मामलों को मैंने उठाया। चड्ढा ने कहा, “मैं संसद में शोर मचाने या गाली देने नहीं गया हूं। मैंने आम जनता से जुड़े मुद्दे उठाए। मैं चुनौती देता हूं, आप एक मौका बता दीजिए कि कब मैंने विपक्षी सदस्यों के साथ वॉकआउट नहीं किया। संसद में कैमरे लगे हैं, आप कैमरा निकालकर दिखा दीजिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके मुद्दों का उद्देश्य सिर्फ जनता की समस्याओं को सामने लाना था, न कि राजनीतिक नाटक करना। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों में शामिल हैं: एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मामला , डिलीवरी राइडर्स की समस्याएं , खाने में मिलावट , मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ , कंटेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक , टेलीकॉम कंपनियों द्वारा बार-बार रिचार्ज।

सौरभ भारद्वाज का दावा- चड्ढा ने पीएम मोदी और बीजेपी विरोधी पोस्ट डिलीट किए

इधर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने  दावा किया है कि राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पीएम मोदी और बीजेपी विरोधी सभी आलोचनात्मक पोस्ट हटा दी हैं। सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि राघव चड्ढा की टाइमलाइन चेक करने पर ‘बीजेपी’ और ‘मोदी’ जैसे कीवर्ड्स से जुड़ा कोई भी आलोचनात्मक बयान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब उनके अकाउंट पर पीएम मोदी का जिक्र करने वाले सिर्फ दो पोस्ट बचे हैं और उन दोनों में ही उनकी तारीफ की गई है। भारद्वाज ने दावा किया कि जिन पोस्ट को पहले ‘आप’ के दूसरे नेताओं ने कोट (Quote) किया था, वो भी अब गायब हो चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m