BJP Releases 40 Star Campaigners List for Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी, अमित शाह, योगी और राजनाथ, जेपी नड्डा, मिथुन चक्रवर्ती, हिमंत बिस्वा सरमा, कंगना रनौत समेत कई दिग्गजों को स्थान मिला है। साथ ही सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, राजू बिस्टा, जयंत कुमार रॉय को भी स्टार प्रचारक सूची में नाम है।
बता दें कि बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान है। चार मई को चुनाव परिणाम का ऐलान होगा, लेकिन उससे पहले राज्य में चुनाव प्रचार तेज हो गया है।

इस बीच पीएम मोदी ने 5 अप्रैल से चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कूचबिहार में चुनावी रैली कर प्रचार अभियान का आगाज किया, जहां उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हमारा बंगाल ‘शक्ति पूजा’ की धरती है। मैं यहां आए सभी बहनों-बेटियों को, बंगाल की हर बहन-बेटियों से कहूंगा कि भाजपा आपके सम्मान और आपकी समृद्धि के लिए मैदान में है। अगर सत्ता में भाजपा आएगी तो महिलाओं के सच्चे सशक्तीकरण का रास्ता खोलेगी और यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, इस बार न्याय की जीत होगी।
बीजेपी के कौन-कौन हैं स्टार प्रचारक
पश्चिम बंगाल राज्य में 2026 विधानसभा के आम चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के लिए ये स्टार प्रचारक प्रचार करेंगे-पीएम नरेंद्र मोदी, नितिन नबीन, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, मिथुन चक्रवर्ती, लिएंडर एड्रियन पेस, हिमंत बिस्वा सरमा, योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता, देवेंद्र फड़नवीस, मोहन चरण माझी, माणिक साहा, शिवराज सिंह चौहान, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी को बीजेपी ने बंगाल चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।
इनके अतिरिक्त हेमा मालिनी, कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर, अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, सम्राट चौधरी, मनोज तिवारी, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, मंगल पांडे, अमित मालवीय, समिक भट्टाचार्य, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, राजू बिस्टा, जयंत कुमार रॉय, मनोज तिग्गा और बिजन गोस्वामी आदि प्रमुख स्टार प्रचारक होंगे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

