Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां मदनपुर थाना क्षेत्र के बरछीवीर गांव में दो मासूम भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छोटे भाई को डूबता देख उसे बचाने के लिए बहन ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसमें दोनों की डूबने से मौत हो गई।
मंगलवार से लापता थे दोनों बच्चे
मृतक बच्चों की पहचान विक्की सिंह की 5 वर्षीय बेटी वैष्णवी (नंदू) और 2.5 साल के बेटे रंजन के रूप में हुई है। विक्की सिंह मूल रूप से नालंदा का निवासी हैं, जो औरंगाबाद में रहकर फेरी का काम करते हैं। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे कल मंगलवार की दोपहर से लापता थे। इस दौरान परिजनों और आसपास के लोगों ने दोनों बच्चों की काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, आज बुधावर की सुबह तालाब में दोनों का तैरता हुआ शव मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया।
रंजन का शव बिना कपड़ो के मिला
रंजन का शव सिर्फ अंडरवियर में बरामद हुआ, जिसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि वैष्णवी अपने छोटे भाई रंजन को शौच के लिए तालाब के किनारे ले गई होगी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया होगा। भाई को डूबता देख 5 साल की मासूम बहन ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन अफसोस कि दोनों ही बाहर नहीं आ सके।
परिजनों में मचा कोहराम
तालाब में बच्चों का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चों की मां गहरे सदमे में हैं। बार-बार वह बेहोश हो जा रही है। वहीं, तालाब में बच्चों के शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पहुंचे और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों ने गरीब पीड़ित परिवार के लिए सरकारी सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सरकारी नियमों के तहत परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- मनेर में शर्मसार हुई रिश्तेदारी, 7 वर्षीय मासूम से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

