UP WEATHER TODAY. प्रदेश में गर्मी के दिनों में बेमौसम बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है. विशेषकर किसानों को फसलों का नुकसान हो रहा है. बेमौसम बारिश का क्रम आज भी जारी रहने की संभावना है. वहीं बारिश के चलते आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि, इसके बाद तापमान में उतनी ही बढ़ोतरी होने का भी अनुमान है.
मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बीते मंगलवार से तेज हवा और बारिश का सिलसिला जारी है. बुधवार को भी पूरे प्रदेश में आंधी-पानी का असर देखने को मिला. विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को भी कई जनपदों में ओलावृष्टि होने की संभावना है. जिसमें मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, अलीगढ़ और आसपास के इलाके में ओलावृष्टि की संभावना है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 9 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
वहीं कई जनपदों में तेज हवाएं चल सकती हैं. जिसमें गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड,बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर शामिल है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

