किच्छा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को किच्छा में 351 करोड़ की लागत से 280 बेड का निर्माणाधीन सैटेलाइट एम्स का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्याे को त्वरित गति से आगामी जुलाई माह तक चिकित्सालय का कार्य पूर्ण करने के निर्देश CPWD के अभियन्ता को दिये। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय भवनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से करें ताकि अगस्त माह से ओपीडी प्रारम्भ की जा सके।
सराय व शॉपिंग कॉम्पलेक्स भी बनाएं जा रहे
अभियंता सी पी डब्लू डी उत्पल त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय का कार्य 30 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवासीय भवनों का कार्य 85 प्रतिशत से अधिक हो गया है और शेष कार्य मई माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। चिकित्सालय की सड़कों को भी मई माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा तथा प्लांटेशन का कार्य जून माह में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एम्स में 250 बेड, 10 ओटी, 30 आईसीयू बेड, डायग्नोसिस एंड लेब, कार्डियोलोजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलोजी, न्यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, आर्थाे, जनरल मेडिसिन, पेडियाट्रिक, इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर बनाए जा रहे हैं। चिकित्सालय में सराय व शॉपिंग कॉम्पलेक्स भी बनाएं जा रहे हैं।
READ MORE: उत्तराखंड में अब तक 5852 क्विंटल गेहूं खरीद चुकी है सरकार, केंद्र के तय MSP पर हो रही खरीदी
निदेशक एम्स ऋषिकेश प्रो0 मीनू सिंह ने बताया कि चिकित्सालय कार्य पूर्ण कर जुलाई में हस्तगत होता है तो अगस्त से ओपीडी प्रारम्भ कर दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता सिंचाई ने बताया कि एम्स के हाईवे साइड तीन एप्रोच गेट है जहां जुलाई से पूर्व नाला निर्माण कर एप्रोच पुलिया बना दी जायेगी। इस दौरान मुख्य सचिव व मंडलायुक्त ने परिसर में पौधा रोपण भी किया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

