लखनऊ. संसद में महिला आरक्षण बिल पास न होने के बाद इस मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर है. जहां पक्ष महिला विरोधी होने का आरोप विपक्ष पर लगा रहा है. वहीं विपक्ष महिला आरक्षण बिल के पीछे भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगा रहा है. इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, कांग्रेस और सपा ने महिला आरक्षण बिल के विरोध में लोकसभा में वोट करके साफ जता दिया है कि वे लोकसभा व विधानसभाओं में महिला आरक्षण नहीं चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें- बीजेपी नेता का ‘हवसी’ बेटा! मां-बेटी को अकेला पाकर पूर्व मंत्री सुधीर बालियान के बेटे ने किया गंदा काम, अब खाकी सिखाएगी सबक

आगे केशव मौर्य ने कहा, ये दल पुरुषवादी सोच की गिरफ्त में हैं और नहीं चाहते कि देश की भलाई में महिलाओं की बराबर भागीदारी हो, लेकिन इन दलों को भलीभांति समझ लेना चाहिए कि भाजपा महिला आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और इसे लागू करके रहेगी. इन दलों को बेहतर तरीके से यह बात समझ लेनी चाहिए कि नारी शक्ति का आक्रोश दोनों महिला विरोधी दलों को आने वाले सालों में महंगा पड़ने वाला है.

इसे भी पढ़ें- LOVE कम, LUST ज्यादा! होटल में बंधक बनाकर प्रेमी ने 15 दिन तक महिला से किया रेप, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदगी की पोल

आगे केशव मौर्य ने ये भी कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि 2029 में कांग्रेस हाफ और 2027 में यूपी में सपा साफ हो जाएगी. मुंगेरीलाल के हसीन सपने अब सपा बहादुर के हसीन सपने हो गए हैं, जो किसी भी हालत में पूरे होने वाले नहीं हैं.