JEE Main Result 2026 OUT : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain।nta।nic।in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट एनटीए की वेबसाइट nta।ac।in पर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही NTA ने जेईई मेन सेशन 1 और सेशन 2 को मिलाकर स्कोर और परसेंटाइल भी जारी किया है। इस साल Session 2 में करीब 11।23 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जो इस परीक्षा की लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। बात करें रिजल्ट की तो पेपर 1 (BE/BTech) के लिए लगभग 11।06 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से करीब 93% छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। यह आंकड़ा बताता है कि JEE Main अब भी देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक बना हुआ है।

6 चरणों में होगी JoSAA काउंसलिंग

जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी होने के बाद अब संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह काउंसलिंग छह चरणों में आयोजित की जाएगी और इसके माध्यम से देशभर में मौजूद एनआईटी, आईआईईएसटी, आईआईआईटी, जीएफटीटीआई और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। अगर JoSAA काउंसलिंग के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (सीएसएबी) अतिरिक्त चरण आयोजित करता है, जिसका पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट josaa.admissions.nic.in पर उपलब्ध होगा।

JEE Advanced के लिए रास्ता साफ

जो छात्र इस परीक्षा में क्वालिफाई कर चुके हैं, वे अब JEE Advanced 2026 के लिए पात्र होंगे। यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जो भारत के प्रतिष्ठित आईआईटी में प्रवेश का मुख्य द्वार मानी जाती है। बता दें कि, JEE Main का कट-ऑफ परसेंटाइल बेहद महत्वपूर्ण होता है। यही तय करता है कि कौन सा छात्र JEE Advanced के लिए योग्य होगा और आगे JoSAA Counselling में भाग ले सकेगा। कट-ऑफ हर साल छात्रों की संख्या, पेपर की कठिनाई और प्रदर्शन के आधार पर बदलता है।

NTA Score कैसे बनता है?

NTA द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, छात्रों के स्कोर की गणना दो चरणों में होती है। सबसे पहले Raw Score निकाला जाता है, हर सही उत्तर के लिए +4 अंक और हर गलत उत्तर के लिए -1 अंक होते हैं। इसके बाद, चूंकि परीक्षा कई शिफ्ट्स में होती है, इसलिए इन Raw Scores को नॉर्मलाइज किया जाता है। यही नॉर्मलाइज्ड स्कोर आगे चलकर NTA Score (Percentile) में बदलता है

JEE Main 2026 रिजल्ट में कुल 26 कैंडिडेटस 100 परसेंटाइल हासिल करने में सफल रहे हैं. इसमें 24 जनरल कैटेगरी से हैं. तो वहीं एक EWS और एक कैंडिडेट ओबीसी NCL कैटेगरी से है.

  1. आरूष सिंघल-चंडीगढ़
  2. जोनाला रोशन मणिदीप रेड्डी-आंध्र प्रदेश
  3. श्रेयस मिश्रा-दिल्ली
  4. मान्ता शिव कामेश-तेलंगाना
  5. सिद्धार्थ श्रीकांत अठाले-महाराष्ट्र
  6. नरेंद्रबाबू गारी माहित- आंध्र प्रदेश
  7. तुंका दुर्गा सुप्रभात-आंध्र प्रदेश
  8. अर्नव गांधी-हरियाणा
  9. शुभम कुमार-बिहार
  10. आदित्य गुप्ता-दिल्ली
  11. तम्मिना गिरीश- तमिल नाडु
  12. कबीर छिल्लर -राजस्थान
  13. चिरंजीव कर-राजस्थान
  14. भावेश पात्रा -ओडिशा
  15. अनय जैन-हरियाणा
  16. अथर्व पंजाबी-दिल्ली
  17. अर्नव गौतम-राजस्थान
  18. डोरानला भावितेश रेड्डी-तेलंगाना
  19. पासाला मोहित-आंध्र प्रदेश
  20. माधव विरादिया-महाराष्ट्र
  21. पुरोहित निमय-गुजरात
  22. साई रित्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्ला- तेलंगाना
  23. विवान शरद महाश्वरी-तेलंगाना
  24. बिज्जम वेंकट चंद्र शेकर रेड्डी-आंध्र प्रदेश
  25. वाई अश्वर्धन-राजस्थान
  26. ऋषि प्रेमनाथ-तेलंगाना

जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 कैसे और कहां चेक करें

स्टेप 1 – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- ‘JEE Main Session 2 Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें। डिटेल्स सब्मिट करें।

स्टेप 4- जेईई मेन सेशन – 2 का स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5 – इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m