हेमंत शर्मा, इंदौर। कलेक्टर जनसुनवाई में उस वक्त अजीब स्थिति बन गई, जब हल्दी लगाए और गले में माला पहने एक दूल्हा अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। शादी की तैयारियों के बीच पहुंचे। इस दूल्हे ने घर के सामने नाले और रास्ते पर अतिक्रमण की बात कही, लेकिन जांच में पूरा मामला पलट गया।
23 अप्रैल महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन और आभूषणों से श्रृंगार, यहां कीजिए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन
प्रशासन की टीम पहुंची तो सच्चाई आई सामने
ग्राम अम्बामोलिया निवासी उमेश गंगोलिया ने शिकायत की थी कि नाले की गंदगी और दबंगों के अतिक्रमण से उसकी शादी में परेशानी आ रही हैं। हालांकि दूल्हा शादियों की चल रही तैयारी के बीच में शिकायत करने पहुंचा था। तत्काल कलेक्टर शिवम वर्मा ने जांच के निर्देश एसडीएम को दे दिए। जब एसडीएम प्रियंका चौरसिया की टीम मौके पर पहुंची, तो सच्चाई कुछ और ही निकली।
MP Morning News: सागर दौरे पर सीएम डॉ मोहन, किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का सत्याग्रह,
दूल्हे ने करीब 3×30 फीट पर कब्जा कर रखा था
जांच में सामने आया कि जिस नाले पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी, उसी पर खुद दूल्हे ने करीब 3×30 फीट कब्जा कर रखा था। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दूल्हे समेत 12 अन्य लोगों के अतिक्रमण भी हटवा दिए। यह नाला गांव और खेतों के पानी की निकासी का अहम रास्ता है, जो अतिक्रमण के चलते बाधित हो रहा था। कार्रवाई के बाद रास्ता साफ हुआ तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
बुलडोजर कार्रवाई से ग्रामीण खुश
शादी के मौके पर सहानुभूति बटोरने की कोशिश करने वाला दूल्हा आखिरकार खुद ही प्रशासन की कार्रवाई का कारण बन गया। अतिक्रमण पर जिला प्रशासन के चले बुलडोजर को लेकर ग्रामीण लोग खुश है और मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को धन्यवाद दे रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

