महासमुंद। जिले के सरायपाली क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पदमपुर रोड स्थित गुरु नानक चौक के पास अचानक एक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रारंभिक अंदेशा शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं नगर पालिका की दमकल वाहन ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

इस घटना से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि कार सवार खेम लाल साहू (पिता अंगार साहू) ग्राम दुलारपाली, सरायपाली का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रायगढ़ में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रायगढ़ में भी उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह पेट्रोल लीक या इंजन में तकनीकी खराबी मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर शहर के कार्मेल स्कूल के पास स्थित आदित्य बिजनेस पार्क कॉम्पलेक्स के सामने खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल श्रीराम फाइनेंस में काम करने वाले किसी एजेंट की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सड़क किनारे खड़ी थी तभी अचानक उसमें से धुआं उठने लगा और फिर आग की लपटें तेजी से फैल गईं। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि बाइक को बचा पाना संभव नहीं हो सका।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह पेट्रोल लीक या इंजन में तकनीकी खराबी मानी जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिस जगह पर बाइक में आग लगी, उसके अगल-बगल में और भी कई गाड़ियां थीं, लेकिन आग देखते ही मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह अपनी-अपनी गाड़ियों को जलती हुई बाइक से दूर कर लिया, अन्यथा यहां और बड़ी घटना हो सकती थी।

देखें वीडियो –

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H