एसआर रघुवंशी, गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिले के बासाहेडा चौकी में तैनात एएसआई (ASI) साहब का एक नहीं, बल्कि दो-दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साहब ने साबित कर दिया है कि अगर नीयत साफ और गला तर हो तो पुलिस चौकी में भी शानदार होटल जैसी नींद आ सकती है।
फरियादी बाहर, साहब नशे में ‘टाइट’
वायरल वीडियो में दिख रहे एएसआई साहब का नाम जगदीश जाटव है, जो नशे की हालत में झूमते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर साहब के पास पहुंचे थे, लेकिन नशे में चूर एएसआई ने उनकी शिकायत अनसुनी कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि साहब उनकी सुनने के बजाय अपनी ही धुन में मस्त थे।
वर्दी की मर्यादा तार-तार
दूसरी तरफ साहब का अर्धनग्न हालत में एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एएसआई महोदय वर्दी उतारकर आराम फरमाते दिख रहे हैं। वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि साहब जमीन में लेटे हुए है और अपने में मस्त हैं।
ड्रग पैडलर्स को संरक्षण?
मामला सिर्फ शराब तक सीमित नहीं रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि क्षेत्र में सक्रिय ड्रग्स पैडलर्स को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।
SP ने किया लाइन हाजिर
वीडियो के सामने आने के बाद SP हितिका वासल ने मामले को संज्ञान में लिया। SP ने चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

