इदरीश मोहम्मद पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे रिहायशी इलाकों में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला तारा गांव का है, जहां एक बाघिन की दहाड़ ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। इस बाघिन ने तड़के सुबह आबादी के करीब पहुंचकर दो बछड़ों का शिकार कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
MP में भीषण गर्मीः भोपाल के स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
ट्रेंकुलाइज किया जाएगा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। डिप्टी डायरेक्टर बी.के. पटेल के नेतृत्व में 4 प्रशिक्षित हाथियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। विभाग का कहना है कि अगर हाथियों के जरिए बाघिन को जंगल में नहीं खदेड़ा जा सका, तो उसे ट्रेंकुलाइज किया जाएगा।
वन्यजीव के साथ सेल्फी प्रेम जानलेवा
हालांकि इस खौफ के बीच एक बेहद डरावनी तस्वीर भी सामने आ रही है। कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बाघिन के करीब जाकर फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वन विभाग और पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि वन्यजीव के साथ यह सेल्फी प्रेम जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन ने सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है और ग्रामीणों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

