Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 Voting LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के दूसरे चरण की 142 सीटों पर चल रही वोटिंग के बीच गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बंगाल के वोटरों से खास अपील की है। अमित शाह ने ‘सोनार बांग्ला’ (Sonar Bangla) के लिए रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है। केंद्रीय गृह मंत्री ने महिलाओं और युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने  की अपील की है।

वहीं दूसरी तरफ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने वोट डालने के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नादिया में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 120 पर मतदान किया। वोटिंग के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं। ऐसा लग रहा है मिलिट्री शासन हो। हमने पहले कभी ऐसा चुनाव नहीं देखा।

अमित शाह ने बंगाल के वोटरों से अपील करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- पश्चिम बंगाल को डर, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के कुशासन से आज़ाद करने के लिए, इस दूसरे और आखिरी चरण में, मैं सभी वोटर्स, खासकर माताओं, बहनों और युवाओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट करने की अपील करता हूँ। केंद्रीय़ गृह मंत्री ने आगे लिखा कि- आपका एक वोट न सिर्फ़ बंगाल का गौरव वापस लाएगा बल्कि महिलाओं की सुरक्षा भी पक्की करेगा। विकास के लिए साफ़ दिशा और घुसपैठियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के पक्के इरादे वाली सरकार ही बंगाल के युवाओं के सपनों को पूरा कर सकती है। सोनार बांग्ला बनाने के लिए रिकॉर्ड संख्या में वोट करें।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने नादिया में करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 120 पर मतदान किया। मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं. 27 लाख वोटों को कांटा गया है, जिनके नाम वोटर लिस्ट में रह गए हैं, वे सभी 100% वोट देने आएंगे। यह कारण है कि मत प्रतिशत बहुत ज्यादा है। लोग प्रतिशोध के लिए वोट दे रहे है।

उन्होंने आगे कहा कि-  पहले चरण में हमने जो देखा और आज जो देखने की संभावना है, उसे मैं ‘बदले की भावना से मतदान’ कहूंगा। हमें पूरे दिन भारी संख्या में मतदाताओं के आने की उम्मीद है.हमने पहले कभी ऐसा चुनाव नहीं देखा। वैसे तो मतदान आमतौर पर लोकतंत्र का उत्सव होता है, लेकिन इस बार यह सैन्य शासन जैसा लग रहा है, जैसा कि आप देख सकते हैं।

142 विधानसभा सीटों पर कुल 3,21,73,837 मतदाता वोट डालेंगे

बता दें कि  दूसरे चरण में सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर कुल 3,21,73,837 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां हर बूथ की वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,321 कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनात किया गया हैष कोलकाता में सबसे अधिक 273 कंपनियां लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m