GT vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन 19 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB 155 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसके जवाब में गुजरात ने 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला और कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। वहीं जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच बने।

RCB की पारी, 155 रन पर सिमटी टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विराट कोहली ने 13 गेंदों में 28 रनों की तेज पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 40 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 19 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 17 रन का योगदान दिया। भुवनेश्वर कुमार 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

गुजरात की ओर से अरशद खान ने 3.2 ओवर में 3 विकेट झटके, जबकि राशिद खान और जेसन होल्डर को 2-2 विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली।

गुजरात की पारी, 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान शुभमन गिल ने 18 गेंदों में 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली, वहीं जोस बटलर ने 39 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन, जेसन होल्डर ने 12 रन और राहुल तेवतिया ने नाबाद 27 रनों की अहम पारी खेली, जिससे टीम ने 6 विकेट खोकर मैच अपने नाम किया।

बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके और इसी के साथ वे इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट, जबकि सुयश शर्मा ने 1 विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (GT vs RCB IPL 2026)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट प्लेयर्स : वेंकटेश अय्यर

गुजरात टाइटन्स : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

इम्पैक्ट प्लेयर्स : राहुल तेवतिया

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H