RR vs DC IPL 2026: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम आमने-सामने हैं। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 226 रन का लक्ष्य दिया।

राजस्थान की पारी

राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन ही बना सके। इसके बाद कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने पारी संभाली। ध्रुव जुरेल ने 30 गेंदों में 42 रन की अहम पारी खेली। वहीं कप्तान रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 90 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए, हालांकि वह शतक से चूक गए।

मध्यक्रम में रवींद्र जडेजा ने 14 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया। आखिर में डोनोवन फरेरा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 47 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। अंत में जोफ्रा आर्चर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली के गेंदबाज

दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा काइल जैमीसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RR vs DC IPL 2026)

राजस्थान रॉयल्स :

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर्स : एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यश राज पुंजा, तुषार देशपांडे

दिल्ली कैपिटल्स :

केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर्स : डेविड मिलर, विप्रज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H