संजय वाणी, आलीराजपुर। जोबट में एक शासकीय कर्मचारी की आंखे तब नम हो गई जब उसे विद्यालय के आखिरी दिन अन्य कर्मचारियों ने कंधे पर उठा लिया और ढोल की धुन पर थिरकने लगे। सेवानिवृत्ति पर मिले इस सम्मान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : नगर पालिका की मनमानी: कचरा डंपिंग यार्ड बना ‘डेथ ज़ोन’, मासूमों की सांसों पर मंडराया संकट

जानकारी के मुताबिक थानसिंह डावर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबट में पदस्थ थे। सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन स्कूल के अन्य कर्मचारियों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

विदाई समारोह में सबसे खास और चर्चा का विषय वह दृश्य बना जब शिक्षकों ने थानसिंह डावर को अपने कंधों पर बिठाकर पूरे विद्यालय परिसर में घुमाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और तालियों की आवाज के बीच यह नज़ारा इतना अनोखा था कि जिसने भी देखा, वह भावुक भी हुआ और हैरान भी रह गया।

यह भी पढ़ें : नरसिंहपुर में शराब कारोबारी से मारपीट: लात-घूसों और बेल्ट से पीटा, फिर अपहरण कर सुनसान इलाके में ले जाकर…

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे एक साधारण विदाई नहीं बल्कि सम्मान और अपनापन की अनोखी मिसाल बताया। वहीं इस पूरे आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और लोग इसे “यादगार विदाई” कहकर शेयर कर रहे हैं। चतुर्थ श्रेणी के इस कर्मचारी की अनोखी विदाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सम्मान सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि व्यवहार में भी दिखता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m