अजयारविंद नामदेव, शहडोल। भीषण गर्मी और तपिश के चलते जंगल के बेजुबान वन्य जीवों को भी शहर की चौखट तक पहुंचा दिया है। शहडोल में पानी की तलाश में भटकता एक चीतल रिहायशी इलाके में आ पहुंचा। जहां उस पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, हमले में चीतल अचेत पड़ गया। जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कुत्तों के हमले से बचाया ही नहीं उसे पानी पिलाया और इलाज भी मुहैया कराया।
यह भी पढ़ें: नगर पालिका की मनमानी: कचरा डंपिंग यार्ड बना ‘डेथ ज़ोन’, मासूमों की सांसों पर मंडराया संकट
मामला शहडोल के कल्याणपुर क्षेत्र का है। जहां केन्द्रीय विद्यालय के पास पहुंचे प्यासे चीतल को कुत्तों ने घेर लिया और हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने जब यह वाक्या देखा तो उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए मौके से कुत्तों को भगाया और वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने चीतल का प्राथमिक उपचार किया और कुछ देर निगरानी में रखने के बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: शासकीय कर्मचारी की शाही विदाई: कंधे पर बिठाकर परिसर में घुमाया, रिटायरमेंट पार्टी का वीडियो वायरल
जानकारों की मानें तो गर्मी के मौसम में जल स्त्रोत सूखन से वन्य प्राणी भटक कर शहर आ पहुंचते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं होती है। ऐसे में जरूरत है कि जंगलों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए, जिससे इंसान और वन्य प्राणियों के बीच संतुलन बना रह सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

