ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधते हुए उन पर खिलाड़ियों का हक मारे जाने का आरोप लगाया है. फोगाट ने चयन और आयोजन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा है कि यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है. आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं. मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है. मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटीशन लड़ना मुश्किल होगा. मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100 प्रतिशत दे पाऊंगी. एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा. “मैं और मेरी टीम कॉम्पिटीशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी”.
इसे भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में ‘उपयोगिता’ को लेकर सियासी उबाल, बृजभूषण के सपा में शामिल होने के कयास!
चर्चा में हैं बृजभूषण
बता दें कि बृजभूषण इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. उपयोगित को लेकर उनके बयान ने चर्चाओं का बाजार गर्म रखा है. बार-बार उनके सपा में भी शामिल होने की बात सामने आ रही है. एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में कहा था कि आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है. हम अनुपयोगी लगते हैं. अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं. 2027 में कह दो. 2029 में कह देना. जब भी मन करे आकर कह दो. हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं. बृजभूषण सिंह ने मंच से क्षत्रियों को राजनीति में नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि अब समय ज्यादा समझाने का नहीं रह गया है. अब समय अपनी ताकत पहचानने का है. ये हमारी गलती है कि जब-जब हमें दबाया गया, हम मौन रहे. यही वजह है कि हमें तवज्जो नहीं दी जाती. ये हमारी कमी है कि हम अपने महापुरुषों कुंवर सिंह, महाराजा देवी बक्श सिंह, झांसी की रानी, बिरसा मुंडा को उचित स्थान नहीं दिलवा सके.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

