Bengal Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी टीएमसी को कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं असम में बीजेपी एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही है। बंगाल में बीजेपी 96 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि टीएमसी 88 सीटों पर बढत बनाए हुए है। वहीं असम में बीजेपी 37 सीटों पर आगे है। जबकि अन्य 10 सीटों पर आगे चल रही है। दोनों राज्यों में अपने फेवर में रूझान को देखते हुए ल्ली भाजपा मुख्यालय में पूरियां और मिठाइयां बननी शुरू हो गई है।
बंगाल में बीजेपी की सत्ता बनाने की संभावना से बीजेपी गदगद है। इसी का नतीजा है कि दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में पूरी-जलेबी और मिठाईयां बननी शुरू हो गई है।
भवानीपुर से ममता आगे, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे
- भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे
- खड़गपुर से बीजेपी के दिलीप घोष आगे
- बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे
- नोआपड़ा से बीजेपी के अर्जुन सिंह आगे
- भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी पीछे
- नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे
- हुंमायू कबीर दोनों सीटों पर आगे
बंगाल की चुंचुड़ा सीट पर 27 राउंड में होगी काउंटिंग
बंगाल में हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना कई राउंड में होगी और सबसे ज्यादा राउंड में चुंचुड़ा सीट पर काउंटिंग होगी जहां 27 दौर की काउंटिंग होगी.
भवानीपुर: 20 दौर
नंदीग्राम: 18 दौर
खड़गपुर सदर: 20 दौर
बहरामपुर: 16 दौर
रेजीनगर: 15 दौर
चुंचुड़ा: 27 दौर (सर्वाधिक दौर
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

