प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। समालखा क्षेत्र में हुए रंजीत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी को रंजीत पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले समालखा के बिहौली गांव में पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेतों में काम करने वाले रंजीत की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से आरोपी विनोद फरार चल रहा था।
पुलिस की सीआईए-1 टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को समालखा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विनोद को शक था कि रंजीत का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी रंजिश के चलते उसने मौका पाकर रंजीत की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
- नारनौल पुलिस का नशे पर नकेल: पांच साल में दो टन से ज्यादा नशीला पदार्थ जब्त, तस्कर को 20 साल की सजा
- मंत्री पुजारी ने किया आपदा प्रबंधन विभाग के नए सम्मेलन कक्ष का उद्घाटन, समय पर काम पूरा करने वाले अफसर हुए सम्मानित
- जिला टास्क फोर्स बैठक में अवैध खनन पर सख्त रुख, “जीरो टॉलरेंस” नीति लागू करने के निर्देश
- नांगल चौधरी: उपमंडल कार्यालय निर्माण को मिलेगी रफ्तार, डीसी अनुपमा अंजली ने किया दौरा
- छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…

