Tamilnadu Election Results 2026: चेन्नई। तमिलनाडु में मिली ऐतिहासिक जीत को TVK ने करूर भगदड़ के पीड़ितों को समर्पित की है। इस बीच TVK ने ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ (खरीद-फरोख्त) की आशंकाओं के बीच अपने जीतने वाले विधायकों को ‘फोर पॉइंट्स रिसॉर्ट’ में भेजने की तैयारी कर रही है।

TVK की जीत पर पार्टी के नेता आधवा अर्जुन ने कहा, “हम इस ऐतिहासिक जीत को उन 41 लोगों के परिवारों को समर्पित करते हैं, जिन्हें हमने करूर में खो दिया। हमारे नेता विजय और हमारे उम्मीदवारों की यह जीत इसलिए संभव हुई, क्योंकि महिलाओं ने उन्हें अपने बेटे, अपने भाई और अपने परिवार के रूप में देखा—एक ऐसा नेता जो भावुक और भरोसेमंद है। उन्होंने हमारे सभी उम्मीदवारों को अपने ही परिवार का हिस्सा माना। यही वजह है कि आज ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है।”

क्या कांग्रेस TVK का समर्थन करेगी?

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी को एक रिपोर्ट भेजी है, जिसमें TVK के साथ गठबंधन करने का सुझाव दिया गया है। यह भी एक तरह का नया समीकरण होगा, क्योंकि अब तक कांग्रेस डीएमके के साथ गठबंधन में रही है. तमिलनाडु में गठबंधन टूटने का असर केंद्र की राजनीति पर भी पड़ सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m