औरैया. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार कार ने एक स्कूल टीचर को ठोकर मार दी. शिक्षक की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव का दोहरा चरित्र अब…महिला आरक्षण को लेकर केशव मौर्य का करारा हमला, जानिए सपा सुप्रीमो पर क्या बोल गए…
बता दें कि घटना कानपुर-इटावा हाइवे पर गांव जनेतपुर के पास उशस वक्त घटी, जब लखनऊ के आलमबाग बहादुर खेड़ा निवासी कौशल दुबे (43) शहर के मोहल्ला तिलक नगर में रहकर एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करते थे. करीब 10 बजे वह जनेतपुर स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल के सामने हाइवे का डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी तरफ जा रहे थे, इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस लहूलुहान हालत में शिक्षक को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें- PDA की काट भाजपा के… 27 विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, BJP को घेरते हुए कह दी बड़ी बात
हादसे के बाद मौके से भागी कार को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. चालक को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले गई. शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही पत्नी कामिनी दुबे व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया. कोतवाल राजकुमार सिंह बताया कि चालक और कार को पकड़ लिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया. तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

