प्रयागराज। सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वो नॉर्थ टेक सिंपोजियम-2026 में शामिल होंगे। सीएम योगी के दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सीएम सुबह 11:25 बजे प्रयागराज आएंगे।

भारत की रक्षा क्षमता और तकनीकी आत्मनिर्भरता

सीएम योगी ने अपने प्रयागराज दौरे को लेकर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि भारत की रक्षा क्षमता और तकनीकी आत्मनिर्भरता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रयागराज में आयोजित नॉर्थ टेक सिम्पोजियम (एनटीएस) 2026 के समापन समारोह में आज सहभाग करूंगा।

READ MORE: रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूती

‘रक्षा त्रिवेणी संगम’ की थीम पर आधारित यह आयोजन शिक्षा जगत, रक्षा उद्योग और सशस्त्र बलों के समन्वय का सशक्त उदाहरण है, जो स्वदेशी नवाचार व ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को और मजबूती दे रहा है।