Rahul Gandhi Attack On BJP Over Vote Chori: पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा पर हमला करते हुए दावा किया कि बीजेपी का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हरियाणा में पूरी सरकार ही घुसपैठिया है। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे आने के बाद चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला बोला था।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि- वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार। लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं – क्या उन्हें BJP की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहाँ तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है।
राहुल गांधी ने आगे लिखा कि- जो संस्थाएँ अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं – वो ख़ुद “remote controlled” हैं। उन्हें असली डर सच्चाई का है। क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएँ, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते।
इससे पहले बंगाल में टीएमसी की हार पर कांग्रेसी मनेताओं के खुश होने पर भी राहुल गांधी ने अपने नेताओं को नसीहत दी थी। राहुल गांधी ने बंगाल में ममता बनर्जी की हार पर कहा था कि
कांग्रेस में कुछ लोग और दूसरे लोग TMC की हार पर खुश हो रहे हैं। उन्हें यह साफ-साफ समझने की ज़रूरत है – असम और बंगाल के जनादेश की चोरी, भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने के BJP के मिशन में एक बड़ा कदम है।छोटी-मोटी पॉलिटिक्स को एक तरफ रखिए। यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है। यह भारत के बारे में है।
साथ ही उन्होने बंगाल और असम में बीजेपी की जीत को वोट चोरी का नतीजा बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था- असम और बंगाल साफ़ तौर पर ऐसे मामले हैं जहाँ BJP ने EC के सपोर्ट से चुनाव चुराए हैं। हम ममता जी से सहमत हैं। बंगाल में 100 से ज़्यादा सीटें चुराई गईं।
हमने यह प्लेबुक पहले भी देखी है:
मध्य प्रदेश।
हरियाणा।
महाराष्ट्र।
लोकसभा 2024 वगैरह
चुनाव चोरी, संस्था चोरी – अब और चारा ही क्या है!
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

