Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (6 मई 2026) की खबरों में सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या; बंगाल में नई सरकार के शपथग्रहण की तारीख और जगह तय; विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया; भगवंत मान बोले- जालंधर और अमृतसर में हुए ब्लास्ट भाजपा की चुनाव की तैयारी प्रमुख रहा।

1. शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हिंसा की बड़ी घटना सामने आई है। बुधवार देर रात भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के करीबी और निजी सहायक बताए जा रहे चंद्रनाथ रथ (Chandranath Rath) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं इस हमले में उनके ड्राइवर समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं।

2. बंगाल में नई सरकार के शपथग्रहण की तारीख तय
ऐतिहासिक जीत के बाद अब पश्चिम बंगाल में बीजेपी नई सरकार के गठन की तैयारी में जुट गई है। 8 मई को होने वाली विधायक दल की बैठक में सीएम फेस पर मुहर लगेगी। हालांकि उससे पहले बंगाल में नई सरकार के शपथग्रहण (Bengal CM Oath Ceremony) की तारीख और जगह तय हो गई है। बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट का शपथग्रहण 9 मई को होगा। बंगाल के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस नई सरकार के मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। लिहाजा इसे खास माना जा रहा है।

3. विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
टीवीके (TVK) प्रमुख विजय (Vijay ) ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। विजय लोक भवन पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। इसके बाद वे गिंडी स्थित राजभवन में भी राज्यपाल से मिले और औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय 7 मई को सुबह 10 बजे से 11:15 बजे के बीच शपथ ले सकते हैं। विजय के साथ और कौन-कौन शपथ ले सकता है, इसकी जानकारी अभी बाहर निकलकर नहीं आई है।

4. भगवंत मान बोले- जालंधर और अमृतसर में हुए ब्लास्ट भाजपा की चुनाव की तैयारी
पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्हें कड़े शब्दों में कहा है कि ये ब्लास्ट भाजपा के चुनाव की तैयारी है। भाजपा छोटे-मोटे ब्लास्ट करवाकर लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। ये भाजपा का स्टाइल है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करवा दो। आपको बता दें कि पंजाब में लगातार धमकियों का सिलसिला चल रहा है, पहले स्कूलों और सरकारी भवनों को शिकार बनाने की धमकी मिल रही थी और अब बीती रात बीएस मुख्यालय के बाहर धमाका हुआ है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
अमेरिका-ईरान युद्ध खत्मः आपको पता भी नहीं चला और अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म हो चुका है। जी हां… आपने बिलकुल सही पढ़ा। अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म हो चुका है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर जारी तनाव के बीच अमेरिका ने युद्ध समाप्त करने का ऐलान किया है। खुद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने युद्ध खत्म करने की घोषणा की। मार्को रुबियो ने कहा कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) खत्म हो चुका है। (पूरी खबर पढ़े)
NDA में फूट: BJP की सहयोगी AIADMK के होंगे दो टुकड़ेः तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Election Result) में ऐतिहासिक उलटफेर कर थलापति विजय (Vijay) की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम यानी टीवीके (TVK) 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि विजय की पार्टी बहुमत के आंकड़े 118 से 10 सीट पीछे रह गई। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने भी सशर्त समर्थन दिया है। कांग्रेस फिलहाल डीएमके की सहयोगी है और उसके 5 विधायक जीतकर आए हैं। टीवीके और कांग्रेस को जोड़कर भी विजय की पार्टी टीवीके बहुमत के आंकड़े से 5 सीट पीछे है। अब विजय को समर्थन देने को लेकर NDA में फूट पड़ गई है। तमिलनाडु में बीजेपी की सहयोगी पार्टी एआईडीएमके में फूट पड़ गई है। बगावत का नेतृत्व CV षणमुगम कर रहे हैं। बगावत के बाद टीवीके के समर्थन को लेकर पार्टी दो फाड़ होती नजर आ रही है। (पूरी खबर पढ़े)
ममता बनर्जी की हार से बांग्लादेश खुशः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है। कुल 294 सीटों में से बीजेपी ने 207 सीट पर जीत हासिल की है। आजादी के 75 साल बाद बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता में आई है। इस जीत से सिर्फ बीजेपी और उसके चाहने वाले ही नहीं बल्कि बंगाल में भाजपा की जीत पर भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश भी गदगद है। बंगाल में ममता बनर्जी की हार से खुश बांग्लादेश ने कहा कि BJP की जीत से भारत के साथ हमारे रिश्ते और अधिक मजूबत होंगे। (पूरी खबर पढ़े)
बंगाल में हिंसा: कोलकाता में बुलडोजर से टीएमसी का ऑफिस तोड़ा, आसनसोल में TMC का दफ्तर फूंकाः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों (Bengal Assembly Election Result) को बाद बंगाल में हिंसा की आग भड़क उठी है। चुनाव नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कई जगहों पर हिंसा हो रही है। लोगों ने कोलकाता में टीएमसी दफ्तर को बुलडोजर से तोड़ (TMC office demolished with bulldozer) दिया। लोगों का आरोप है कि टीएमकी का ऑफिस अवैध कब्जा कर बनाया गया है। वहीं आसनसोल में TMC का दफ्तर फूंक (TMC office burnt) दिया। हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई है। कई जगह बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इससे स्थिति बिगड़ गई है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

