Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder Inside Story: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से शुरू हुई हिंसा अब और भी हिंसक हो गया है। बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई है। बुधवार देर रात नॉर्थ 24 परगना में सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या अपराधियों ने कर दी। अपराधियों ने सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की कार को ओवरटेक कर रोकी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में चंद्रनाथ रथ के सीना, सिर और पेट में गोली लगी। मौके पर ही सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की मौत हो गई। जबकि उनके निजी सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम से गुजर रहे थे। ड्राइवर कार चला था और वो बगल वाली सीट पर बैठे थे।
एक कार काफी देर चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी। अचानक कार सुवेंदु अधिकारी के पीए के कार को ओवर टेक कर आगे आ जाती है। ऐसे में चंद्रनाथ की कार की भी स्पीड स्लो हो जाती है। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर भी एक युवक आता है। इसके बाद चंद्रनाथ कर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है। रात में ताबड़तोड़ गोलिय़ों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठता है। गोलियों की आवाज, जब शांत होती है तो चीख पुकार मच जाती है। अपराधी 10 राउंड फायरिंग करता है। फायरिंग में चंद्रनाथ कर का सीना, सिर और पेट सब छलनी हो जाता है। उन्हें कई गोलियों लगती है। पांच गोली तो सिर्फ सीने में ही लगती है। एक गोली उनके पेट में लगती है। इससे चंद्रनाथ कर की मौत घटनास्थल पर ही हो जाती है। वहीं उनके ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।
हमले में ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल
हमले में ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक (Glock) पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, जांचकर्ताओं ने आगाह किया है कि सटीक हथियार की पुष्टि केवल फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगी। सूत्रों ने कहा कि फॉरेंसिक जांच से पता चलेगा कि हमले में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया था। घटनास्थल से मिले दृश्यों में कार की खिड़की पर गोलियों के निशान दिखाई दिए, जो हमले की भयावहता को दर्शाते हैं। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से खाली कारतूस और जिंदा गोलियां बरामद की हैं।
वारदात में अंजाम दोनों गाड़ियों का नंबर प्लेट और सिस नंबर से भी छेड़छाड़
वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने जिन गाड़ियों का इस्तेमाल किया है उनके नंबर प्लेट फर्जी है। अपराधियों ने कार और बाइक का इस्तेमाल किया है। दोनों के नंबर प्लेट गलत लगाए हुए थे। साथ ही दोनों वाहनों के चेसिस नंबर से भी छेड़छाड़ की गई है। जांच में दोनों गाड़ियां सिलिगुरी में रिजिस्टर्ड मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या पूरी प्री-प्लान्ड के तहत किया गया है।
कौन थे चंद्रनाथ रथ?
चंद्रनाथ रथ को अधिकारी का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता था और वे कई सालों से उनके साथ करीब से जुड़े हुए थे। वे राजनीतिक कामों में सक्रिय रूप से शामिल थे, जिसमें हाई-प्रोफ़ाइल भवानीपुर चुनाव भी शामिल है। बीजेपी की सीनियर लीडर कीया घोष ने दावा किया कि चंद्रनाथ को उनकी सियासी भूमिका की वजह से निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, “चंद्रनाथ ने सुवेंदु अधिकारी के लिए बहुत मेहनत से काम किया। यह कोई अचानक हुई घटना नहीं है। इस हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश हो सकती है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

